जौनपुर, किसानों के पास एमएसपी के अतिरिक्त उपज बेचने के कई विकल्प खुले: संजय सेठ #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर - जिला जौनपुर में खेतासराय मण्डल के सराय ख्वाजा में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान के आवास पर "किसान चौपाल" लगी जिसमें मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद संजय सेठ रहे, उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्षों बाद किसानों को बिचौलियों से मुक्त दिलाते हुए उन्हें देश भर में कहीं भी अपनी उपज को बेचने की आजादी दी है, विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने जा रही है, जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है, किसान को उनकी उपज की एमएसपी मिलती थी, मिलती है और मिलती रहेगी, अब किसानों के पास एमएसपी के अतिरिक्त भी अपनी उपज बेचने के कई विकल्प होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश में दशकों तक यूपीए की सरकार रही, लेकिन उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू नहीं किया मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को रिफार्म करके लागू किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों की रक्षा करते हुए कांग्रेस सरकार की तुलना में एमएसपी में लगातार वृद्धि कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि दशको तक हमारे किसान भाई बहन कई प्रकार के बंधनों से जुड़े हुए थे और उन्हें विचौलियों का सामना करना पड़ता था, संसद में पारित विधायकों से इन सब से आजादी मिली है, इसे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।
सेठ ने आगे कहा कि 70 सालों से जिस तरीके से किसानों के साथ अन्याय हो रहा था शोषण हो रहा था, उनको आजादी दिलाने का काम सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया है। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, जिला मंत्री राज पटेल, मंडल अध्यक्ष द्वय राज किशोर पाल, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सहित तमाम गणमान्य किसान उपस्थित रहें।




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।