जौनपुर, भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के प्रचार में सांसद बीपी सरोज ने किया तूफानी दौरा #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर - मल्हनी उपचुनाव में रामदयालगंज मण्डल के प्रवासी सांसद वी पी सरोज ने रामदयाल मंडल के कुद्दुपुर के चौहान बस्ती, पाल बस्ती, बिन्द बस्ती और सरोज बस्ती में घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में वोट मांगा और उन्होंने कहा कि आप लोग वोट कटवा से सावधान रहें वोट उसी को दे जो क्षेत्र का विकास कर सके मात्र एक साल बचा है और इस कोरोना काल मे विधायक निधि भी नहीं है तो जो लोग कह रहे है कि क्षेत्र का विकास करेंगे तो उनसे पूछिये कहा से विकास करेंगे, अगर इस क्षेत्र का विकास हो सकता है तो वो भाजपा के प्रत्याशी करा सकते है इसलिये आप लोग से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते है ।
कि भाजपा के प्रत्याशी को जिताइये, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मल्हनी विधानसभा में विकास की गंगा बहा देंगे, हम लोगों के कथनी और करनी में अंतर नहीं है यह काम योगी जी ने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही 115 करोड़ की परियोजना देकर दिखा दी है, कलीचाबाद में यादवेंद्र दुबे के नाम से गोमती नदी पर पुल हो या निषाद राज के नाम से बालिका विद्यालय हो, वी पी सरोज जी ने आगेकहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जो पिछले कई सालों में विकास का काम नहीं हुआ है वह सिर्फ और सिर्फ एक साल में मनोज सिंह के द्वारा होगा।
उक्त अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर ब्रह्मदेव तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजेश सिंह के साथ गणमान्य कार्यकर्ता और गांव के निवासी उपस्थित रहें।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।