जौनपुर, भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर - मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव हेतु आज नौपेडवा में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री और मल्हनी चुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता अगर प्रत्येक बूथ पर लग जाएं तो हमें चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता, लोग सिर्फ भ्रमित कर रहे हैं की फलाने पार्टी के पास इतना वोट है फलाने पार्टी के पास इतना है आप यकीन करिये कि भाजपा के पास है जितना वोट है उतना किसी के पास नहीं है ।
सभा में उपस्थित प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि पार्टी जिन कार्यकर्ता को जहां भी लगा दे जी जान से वह लग जाए और मेहनत करके भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिंह को वोट दिलाने का काम करे, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर लग जाये और वोट दिलाने का काम करें सभा में उपस्थित केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि मोदी जी का संकल्प है कि सबका साथ सबका विकास उसी संकल्प को लेकर योगी सरकार काम कर रही हैं इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को सर्व समाज को वोट मिल रहा है ।
सभा में उपस्थित बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि आज से ही प्रत्येक कार्यकर्ता 10 वोट की जिम्मेदारी ले-ले तो हमारे पास इतने कार्यकर्ता हैं कि सवा लाख के ऊपर वोट पाएंगे और हम चुनाव बड़े आसानी से जीत जाएंगे हमारे आस पास कोई नहीं है, जफराबाद के विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने वहाँ उपस्थित जनता से अपील किया कि वोट कटवा को वोट कत्तई वोट ना दें वह सिर्फ दूसरे को चुनाव हराने का काम करते हैं ।
मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशी मनोज सिंह ने जनता से अपील किया कि आप लोग हमें वोट देकर जिताये मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि जितना पिछले आठ साल में काम नही हुआ यही उतना हम एक साल में काम करके दिखाऊँगा। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद के पी सिंह, पूर्व विधायक शीमा द्विवेदी, दिनेश सिंह बब्बू, पाणिनी सिंह, अनिता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ओम प्रकाश त्रिपाठी, किसान मोर्चा से प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष राणा सिंह, अमित श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, अंजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र, शैलेस सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।