जौनपुर। ट्रक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में गोमती नदी पुल के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बताते हैं कि उदयचंदपुर गांव के गोमती पुल के पास दोपहर साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक और अपाचे बाइक में आमने-सामने टककर हो गई जिसमें अपाचे सवार राहुल गुप्ता निवासी ग्राम बरेंदा थाना मरदह जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक रायबरेली में रेलवे विभाग में नौकरी करता था।
इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया लेकिन खलासी व ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी गई है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।