• Breaking News

    जौनपुर, रामलीला के तीसरे दिन राजा दशरथ के विमान के हुआ मंचन #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के गांधीनगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला मैदान पर रामलीला के तीसरे दिन राजा दशरथ के विमान (शवयात्रा) रामलीला स्थल से निकलकर नगर भ्रमण करते हुये पुनः वहीं पर पहुंचा जहाँ रामलीला मंच पर अंतिम संस्कार मंचन किया गया।

    विमान भ्रमण के दौरान भजन मण्डल के कार्यकर्ता भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके पहले कार्यक्रम के शुरुआत में श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों के बीच मास्क वितरण करने के साथ सभी को सेनेटाइज कराया। साथ ही थर्मल स्केनिंग भी की गई। 

    उन्होंने मंच से अपील किया कि आप सब सरकार व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के साथ ही प्रभु श्रीराम के लीलाओं का अवलोकन करें एवं शारीरिक दूरी का पालन करें। साथ ही उन परिवारों से भी अपील किया जिनके घर पर श्रीराम रथ उतरता है। वह भी कार्यक्रम की तैयारियों में मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था जरूर करें। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की भी व्यवस्था करें। 

    रामलीला मंचन में समिति के महामंत्री प्रमोद सिंह, संरक्षक गिरधारी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरतू राम यादव, उपाध्यक्ष रचित चौरसिया, भजन मण्डल अध्यक्ष भरत लाल, अजय अग्रहरि, संस्कार भारती के अध्यक्ष श्रवण अग्रहरी, अमित जायसवाल, शिरीष अग्रहरी, हनुमान, अजेन्द्र, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि, सूचना मंत्री शिवकुमार सहित तमाम रामभक्त सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मौजूद रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad