• Breaking News

    जौनपुर, मनबढ़ों की दबंगई बरकरार, सड़क पर पानी बहाने पर बालू लदी ट्रैक्टर पलटी #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में बालू से लदी ट्रैक्टर पलट गयी। हालांकि मजदूर व चालक बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बलिराम यादव, रामाश्रय यादव आदि समर्सिबल का पानी रास्ते पर गिराते हैं। 

    इससे वहां पानी का ठहराव हमेशा रहता है। इसी के चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है परंतु प्रशासन का रास्ते पर पानी बहाये जाने के विरोध पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे उपरोक्त लोगों की दबंगई दिनोंदिन बढ़ती चली जा रही है। 

    यही कारण है कि वे रास्ते पर पानी गिराते हैं जिसके चलते जहां पानी के जमावट होने से दुर्घटना होती रहती है, वहीं संक्रमण जैसे रोग होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि मुख्य मार्ग पर पानी बहाने की प्रक्रिया पर अंकुश लगायी जाय, ताकि किसी दिन बड़ी घटना या दुर्घटना होने से बस सके।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad