जौनपुर, सफाई व स्वच्छता हमारा सामाजिक उत्तरदायित्वः दिनेश टण्डन #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर द्वारा सेवा सप्ताह के चौथे दिन सफाई स्वच्छता अभियान चलाते हुए हुसेनाबाद पार्क में सफाई किया गया। उक्त पार्क में बहुत झाड़ी व गन्दगी थी जहां संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर के नेतृत्व में लायन्स सदस्यों व मुख्य अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने फरसा चलाकर, घास उखाड़कर व झाड़ू लगाकर सफाई किया।
तत्पश्चात् कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज के अन्य लोगों को इसका हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हम सभी के लिये बहुत जरूरी है। संयोजक सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि हमें अपनी आदतों व नजरिया बदलाव होगा। साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर और गांवों को साफ और सुरक्षित रखें।
सोना बैंकर ने कहा कि घर के अन्दर सहित आस-पास की सफाई आवश्यक रूप से बीमारी के फैलाव के खतरों को कम करता है। इस अवसर पर संयोजक अजय आनन्द, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव अनिल गुप्ता, रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, अश्वनी बैंकर, राजेश श्रीवास्तव, सेवा सप्ताह चेयरमैन संजय केडिया, अभिषेक बैंकर आदि उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।