• Breaking News

    जौनपुर , गाय के रोड पर आने से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक एक महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर। #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थानाक्षेत्र के गजराजगंज मोड़ के निकट रविवार को दिन में साढ़े बारह बजे रोड पर अचानक एक गाय के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

    बताते है कि जनपद प्रतापगढ़ के पृथ्वीगज निवासी 30 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी सुरेश कुमार अपने बाइक पर पीछे सवार होकर अपने घर वापस जा रही थी जैसे ही वह मुंगरा बादशाहपुर नगर के गजराजगंज मोड़ पर पहुंची अचानक बाइक के सामने एक गाय के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं बाइक चालक बाल बाल बच गया। लोगो की मदद से उसे पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad