• Breaking News

    जौनपुर, विषाणु जनित बीमारी से बचाव के लिये टीकाकरण आवश्यकः डा. आलोक पालीवाल #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    सुइथाकला, जौनपुर। पशुओं की विषाणु जनित बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। खुरपका व मुंहपका एक विषाणु जनित बीमारी है जो छुआछूत की श्रेणी में आती है। 

    उक्त बातें राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर मेें तैनात पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में हो रहे टीकाकरण के दौरान कही। पशुपालकों को आगाह करते हुए डा. पालीवाल ने कहा कि यह इतनी घातक बीमारी है कि इसमें पशुओं की मौत भी हो सकती है। इससे बचने के लिए एक मात्र टीकाकरण ही बेहतर उपाय है। 

    उन्होंने भारत सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में पशुपालकों से सबसे पहले  पशुओं का टैगिंग कराने की अपील की। भारत सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि टैग नहीं तो टीकाकरण नहीं। इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार तक क्षेत्र के 250 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान के तहत आगामी 30 अक्टूबर तक पशुओं का टीकाकरण किया जाना है।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad