• Breaking News

    जौनपुर, आवास के नाम पर अवैध वसूली के मामले में मुकदमा पंजीकृत #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। 

    जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश बिन्द अपने साथ एक युवक को लेकर गांव के लोगों से आवास दिलाने के नाम पर 1000 से लेकर 1200 रूपये की वसूली कर रहा था। किसी ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान योगेन्द्र प्रजापति को दी। ग्राम प्रधान द्वारा इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ सरपतहां पुलिस को दी गयी। 

    मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। हिरासत में लिए गये दूसरे युवक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad