• Breaking News

    जौनपुर, संदिग्ध हाल में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत#Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर (बरसठी ) - गहली गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    गांव के अनीश की शादी 2014 में प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र के बिलारी गांव की कविता (28) से हुई थी। शादी के बाद इनको तीन संताने हुईं। शुक्रवार की रात में कविता तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। पति घर के बाहर सोया था। सुबह कमरे में ही कविता का शव फंदे से लटकता मिला।

    बच्चों व पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां जुट गए। किसी ने फोन कर घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी। मायके वालों ने बरसठी पुलिस को सूचना दी। कविता के पिता राजबहादुर सरोज ने आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। सीओ राजेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार संतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad