जौनपुर, माता शीतला चौकिया धाम के विकास के लिए मिला 10 लाख रुपये #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर - पूर्वांचल के आस्था का केंद्र माता शीतला चौकिया धाम के विकास के लिए शासन से दूसरी किस्त 10 लाख रुपये प्राप्त हो गई है। यह बजट माता शीतला चौकिया पर्यटन विकास के तहत मिला है। पूर्व जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी के कार्यकाल में शुरू यह निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसके लिए कार्यदाई संस्था की लापरवाही तो बजट मिलने में देरी को कारण बताया जा रहा है।
चौकिया धाम के विकास के लिए मार्च 2018 में 52 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। इसमें यात्री शेड, इंटरलाकिग, सोलर लाइट का कार्य किया जाना था। इसमें दिसंबर 2019 में पहली किस्त प्राप्त हो गई थी। दूसरी किस्त 10 लाख रुपये एक सप्ताह पूर्व आई है।
क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के अनुसार अभी कुल 20 फीसद ही कार्य हुआ है। यात्रियों को बैठने के लिए चबूतरे की ढलाई का ही कार्य हुआ है। टीन शेड आया है लगना बाकी है। यहां न यात्रियों को बैठने की कोई व्यवस्था है, न ही प्रकाश की। इंटरलाकिग, सोलर लाइट का कार्य पूरी तरह से बाकी है। कार्यदाई संस्था पैक्सफेड को बनाया गया है। विभाग के अनुसार कार्य 18 माह में पूर्ण हो जाना चाहिए।
बोले अधिकारी..
माता शीतला चौकिया धाम के विकास के लिए 52 लाख रुपये से यात्री शेड, इंटरलाकिग, सोलर लाइट का कार्य होना है। अभी तक 20 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है। बजट समय से प्राप्त हो जाए तो तीन माह में कार्य पूर्ण किया जा सकता है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।