• Breaking News

    जौनपुर। जेसीआई ने वृद्धाश्रम में लगाया सेनिटाइजर डिस्पेंसर एवं फल बांटा ।#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जेसीआई के संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में नगर के प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाश्रम में आटोमैटिक सेंसिंग सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाया गया। उपरोक्त मशीन को बिना छुए हाथ को सेनिटाइज किया जा सकता है। कोविड-19 जैसी महामारी से वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी इस सेनिटाइजर मशीन को उनकी सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सेनिटाइजर मशीन का उद्घाटन करते हुए इस कार्य की प्रशंसा किया। साथ ही इस महामारी में वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।



    सेनिटाइजर मशीन को जेसीआई ने अपने दिवंगत साथी संजीव जायसवाल की स्मृति में समर्पित किया। सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन के कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह ने जरूरतमंदों एवं वृद्धजनों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद जेसीआई सदस्यों ने वृद्धजनों में फल वितरित किया। कार्यक्रम निदेशक आरिफ अंसारी ने सभी वृद्धजनों के हमेशा स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना किया। 

    इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता, संतोष अग्रहरी मेडिकल, भरत सेठ, रमेश श्रीवास्तव, राजेश्वर मिश्रा, रवि चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव हाफिज शाह ने किया।

    AD




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad