• Breaking News

    जौनपुर। तदर्थ शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल सूबे के उप मुख्यमंत्री/मंत्री माध्यमिक शिक्षा दिनेश शर्मा से यादवेश  इंटर कालेज नौपेड़वा में आयोजित जनसभा में मिलकर वेतन भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने बीते 26 अगस्त 2020 को शासन को आदेशित किया लेकिन आदेश के 2 महीने के उपरांत अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है
     

    आराधना शुक्ला सचिव माध्यमिक शिक्षा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही हैं। उनकी हठधर्मिता के कारण तदर्थं शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है जबकि तदर्थ शिक्षक लगातार अपना कार्य कर रहे है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में तदर्थ शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री/मंत्री माध्यमिक शिक्षा से अविलंब वेतन भुगतान कराने के लिए मांग किया है, क्योंकि समस्त कार्यरत तदर्थ शिक्षक वेतन भुगतान न होने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। 

    इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, महामंत्री मनोज तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, विमल सिंह, नीरज शुक्ला, अमित सिंह, पंकज मिश्रा, नीरज सिंह, अजय यादव, ओम प्रकाश यादव, सौरभ सिंह, संदीप मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad