जौनपुर में चाय पीने निकले ओझाई करने वाले व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी #jaunpurupdatenews
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह चाय पीने निकले व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की लेकिन दोपहर तक हत्या का कारण साफ नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मृतक ओझाई का काम करता था। पुरानी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस की छानबीन जारी है।
देवरामपुर गांव निवासी उमा शंकर यादव (45) सुबह करीब पांच बजे आम दिनों की तरह घर से कुछ ही दूर स्थित घनश्यामपुर बाजार में साइकिल से चाय पीने गए थे। लौटते समय गांव स्थित जल निगम की टंकी के पास अज्ञात हमलावर ने सिर में धारदार हथियार से कई वार कर मरणासन्न कर दिया और मौके से भाग गए। सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा देख किसी ग्रामीण के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे स्वजन उपचार के लिए बदलापुर सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों और पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृत उमा शंकर यादव ओझाई-सोखाई का काम करते थे। जानकारी होने के बाद सीओ अशोक कुमार सिंह और कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष राय सहयोगियों के साथ छानबीन में जुट गए।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।