• Breaking News

    जौनपुर | पराली को सड़ाकर बनाएं कार्बनिक खाद#jaunpurupdatenews

    (जौनपुर) : धान की कटाई के बाद खेत में पराली जलाने से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है, किसानों को भी भारी नुकसान है। मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। पराली को सड़ाकर कार्बनिक खाद बनाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है।

    मंगलवार को गोष्ठी में बीटीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किसानों को जागरूक किया। बताया कि खेत में कृषि अवशेष जलाने से जमीन की ऊपरी सतह पर उपलब्ध उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाती है। इससे अगली फसल में किसानों को ज्यादा खाद और सिंचाई करनी पड़ती है। इससे फसल की लागत बढ़ जाती है। ऐसे में पराली खेत में जलाने की बजाय मिट्टी में दबा देना ही हितकर है। इससे वह पराली मिट्टी में सड़कर कार्बनिक खाद का काम करती है और जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है।

    एडीओ एजी केशव प्रसाद यादव ने कहा कि फसल लेने के बाद पराली को काटकर एक गड्ढे में भर दिया जाए। इसके बाद उसमें गुड़, चीनी, यूरिया, गोबर का घोल डाल दें, जिससे वह कार्बनिक खाद में तब्दील हो जाएगा। अगली फसल में इस कार्बनिक खाद का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर एचडी 2967 गेहूं बीज उपलब्ध है। किसान आधार कार्ड, पंजीकरण संख्या व बैंक पास बुक की फोटो कापी जमा कर बीज ले सकते हैं। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद यादव, हरीश चंद्र राव, मेवालाल आदि उपस्थित थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad