जौनपुर। में कल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।#JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जौनपुर आएंगे। वह सिकरारा चौराहा के समीप राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने बगीचे में दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे। उनका हेलीपैड कार्यक्रम स्थल से 50 मीटर दूर बनाया गया है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री व चंदौली से सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री चुनाव के मद्देनजर दूसरी बार मल्हनी क्षेत्र में आ रहे हैं। इसके पहले 27 सितंबर को मुख्यमंत्री यहां आकर पदाधिकारियों संग बैठक कर जीत का मूल मंत्र दे चुके हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देरशाम तक तैयारियां चलती रहीं
चुनाव में नजर रखने को बढ़ाई गईं निगरानी समितियां
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। चुनाव में किसी प्रकार के मतदाताओं के लुभावने कार्य न होने पाए इसके लिए गठित उडऩदस्ता व स्थाई निगरानी समितियों की संख्या तीन गुना बढ़ा दी जा गई है। यह सभी समितियां आठ-आठ घंटे तक लगातार चक्रमण करती रहेंगी, ताकि चुनाव में कोई बाहरी व्यक्ति पहुंचकर गलत कार्य न करने पाए जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो। उपचुनाव में तीन नवंबर को मतदान व दस नवंबर को मतगणना होनी है। चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। इसके लिए निगरानी टीमें बढ़ा दी गई हैं।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।