• Breaking News

    Kajal Aggarwal Marriage PHOTOS: गौतम किचलू की हुईं काजल अग्रवाल, देखें शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

    नई दिल्ली। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आख़िरकार हमेशा के लिए उद्यमी गौतम किचलू की हो गयीं। शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में काजल और गौतम विवाह बंधन में बंध गये। पैनडेमिक की वजह से शादी में ज़्यादा लोग शामिल नहीं हुए। परिवार और नज़दीकी दोस्त ही काजल की शादी में बाराती बने। काजल और गौतम की पहली तस्वीर आते ही वायरल हो गयी है। फैंस इसे शेयर करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।  

    काजल की यह तस्वीर वेडिंग सूत्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो गौतम के साथ नज़र आ रही हैं। वेडिंग ड्रेस और मेकअप में काजल काफ़ी ख़ूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, गौतम एलिगेंट नज़र आ रहे हैं। पोस्ट में दी गयी जानकारी के अनुसार, काजल को अमी पटेल ने स्टाइल किया है। वहीं, द ए क्यूब प्रोजेक्ट ने वेंडिंग प्लानिंग की है। इससे पहले गुरुवार को काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसमें काजल ने जमकर डांस और मस्ती की थी। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हुईं।


     काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें शेयर करके बधाई दे रहे हैं।बता दें, काजल ने अपनी शादी की सूचना 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर साझा की थी। काजल ने लिखा था- यह बताते हुए मुझे असीम ख़ुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर को एक छोटे पारिवारिक समारोह में मुंबई में शादी कर रही हूं। इस पैनडेमिक ने निश्चित रूप से हमारी ख़ुशियों को सादगी से भर दिया है, मगर हम साथ में अपनी ज़िंदगी शुरू करने को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं और जानते हैं कि आप सब हमारी ख़ुशियों के लिए ख़ुद भी ख़ुश हो रहे होंगे। इस अद्भुत शुरुआत के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं अभी भी वो सब करती रहूंगी, जिसमें मुझे सबसे अधिक आनंद आता है, लोगों का मनोरंजन करना, मगर अब इसके मायने और उद्देश्य बदल जाएंगे। आपके अंतहीन सहारे के लिए शुक्रिया।

     

    इससे पहले काजल ने इंस्टाग्राम पर शादी की तैयारियों की फोटो पोस्ट की थी, जिसमें मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजल ने लिखा- तूफ़ान से पहले की शांति। 


    View this post on Instagram

    Calm before the storm 🤍#kajgautkitched

    A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on


    काजल के होने वाले पति गौतम किचलू एक उद्यमी और इंटीरियर डिज़ाइंस कला के शौकीन और प्रशंसक हैं। गौतम के इंस्टाग्राम एकाउंट के मुताबिक वो इंटरनेट उद्यमी हैं। आंतरिक साज-सज्जा और टेक डिज़ाइंस के प्रशंसक हैं। इंटीरियर डेकोरेशन की वेबसाइट चलाते हैं। गौतम ने इंस्टाग्राम पर पूजा-पाठ की फोटो पोस्ट करके लिखा था- ब्लेसिंग एंड पॉज़िटिविटी। काजल ने इन तस्वीरों पर दिल बनाकर अपना प्यार लुटाया था।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad