जौनपुर, वालेण्टियर्स किये गये पुरस्कृत #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। कोरोना काल में प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने में परिषदीय विद्यालयों में ग्राम सभा स्तर पर वालेण्टियर्स नियुक्त किए गए हैं जो गांव में ही प्रतिदिन 10 की संख्या में टोली बनाकर बच्चों मे शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वे सामुदायिक शिक्षा को बढ़ाने के साथ ही अपनी भी तैयारी को बरकरार रखे हुए हैं। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए मंगलवार को क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने एक अनोखी पहल करते हुए गांव के ही चयनित वालेण्टियर्स नीरज बिन्द और विशाल बिन्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गिफ्ट पैकेट देकर पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि ये वालेण्टियर ग्रामीण बच्चों के अन्दर शिक्षा की तारतम्यता बनाए रखने के साथ ही स्वयं का भी विकास कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों मे विवेक गुप्ता, ज्योती मिश्रा आदि मौजूद रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।