जौनपुर, प्रशिक्षणोपरांत आरपीएल बैच का हुआ मूल्यांकन #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के लहंगपुर त्रिलोचन में यूपीएसडीएम के तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत तीसरे दिन मूल्यांकन के उपरांत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। त्रिलोचन महादेव में लहंगपुर स्थित ज्ञानोदय इंटर कालेज में रूलर मेसन की एक बैच, मेसन जनरल की दो बैच का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारम्भ हुआ था।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने बताया कि सरकार की योजना हर हुनरमंद को प्रमाणीकरण करने की है जिसके तहत यह प्रशिक्षण राजगीर मिस्त्री का कार्य करने वाले लाभार्थियों दिया गया है जिनका मूल्यांकन आज होने के बाद इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे प्रशिक्षणार्थी को किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य प्राप्त करने में आसानी होगी।
इसके दौरान रूलर मेसन बैच के 50 प्रशिक्षणर्थियों व मेसन जनरल बैच के 100 प्रशिक्षणर्थियों में शत-प्रतिशत उपस्थिति थी। मूल्यांकन सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से आये मूल्यांकनकर्ता राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के जिला समन्वयक भीमसेन, प्रबंधक मंगल चौहान, अनुज पटेल समेत प्रशिक्षणर्थी उपस्थित थे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।