• Breaking News

    जौनपुर। सोशल एकाउंट को स्ट्रांग बनाएं महिलाएं : डॉ. अर्चना शिवहरे | #JaunpurUpdateNews

     जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कुलपति निर्मला एस मौर्य के अभिप्रेरणा से साइबर सुरक्षा एवं लैंगिक हिंसा पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अर्चना शिवहरे पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो गांधीनगर ने जुड़कर सभी शिक्षकों एवं छात्रों को साइबर सुरक्षा एवम् लैंगिक हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।


    उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वेबसाइट से उनकी फोटो लेकर इंटरनेट पर दुरुपयोग किया जा सकता है जो कि साइबर क्राइम के अंतर्गत आता है ऐसे में महिलाओं को अपने अकाउंट का पासवर्ड बहुत स्ट्रांग बनाना चाहिए नाम जन्मदिन आदि का पासवर्ड नहीं बनाना चाहिए। अलग—अलग एकाउंट का पासवर्ड अलग—अलग बनाना चाहिए, अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर किसी को शेयर नहीं करना चाहिए। पब्लिक डोमेन में अपने मोबाइल का ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन नहीं रखना चाहिए एवं सोशल मीडिया पर अपना लोकेशन शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उसका पूरा डाटा हैक किया जा सकता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी भी तरह का अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है तो उसे इसके लिए कानूनी मदद लेनी चाहिए और साथ ही साथ इस बात पर असंतोष जताया कि जितने अपराध महिलाओं के साथ हो रहे हैं उतनी शिकायतें प्रकाश में नहीं आती है, इसके लिए महिलाओं को स्वयं से आवाज उठाना होगा जागरूक होना होगा और अत्याचार को सहन नहीं करना होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। साइबर क्राइम के अपराधियों को पकड़ना चुनौतीपूर्ण है। अतः स्वयं से जागरूक रहना होगा। 

    विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम तिवारी सचिव नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ ने कहा कि नारी के प्रति हो रहे अत्याचार एक सामाजिक बीमारी है अतः सरकार की पहल मिशन शक्ति एक सराहनीय कदम है।

    मुख्य अतिथि डॉ. अंजू सिंह सचिव ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ ने कहा कि मां शक्ति की असली पूछा तब मानी जाएगी जब प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगी। इसके लिए इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। गांव में जाकर नाटक रंगमंच लघुकथाएं आदि के माध्यम से भी जागरूक किया जा सकता है।

    मुख्य अतिथि का स्वागत जया शुक्ला मुख्य वक्ता का स्वागत डॉ. वनिता सिंह, विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉ. झांसी मिश्रा संचालन कार्यक्रम समन्वयक मिशन शक्ति डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव तथा आभार ज्ञापन डॉ. राकेश यादव एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में सहयोग आयोजक मंडल डॉ. प्रियंका, डॉ. जगदेव, डॉ. नीतीश, श्रीमती करुणा, अनामिका, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. शशिकांत, अवनीश ने किया। कार्यक्रम में सहभागिता प्रोफेसर मानस पांडेय, प्रोफ़ेसर देवराज, प्रोफेसर राम नारायण, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डॉ. राजकुमार सोनी, डॉ. दिग्विजय, डॉ. सुनील चंदन, डॉ. मनोज, नूपुर तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि ने किया।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad