जौनपुर, ग्रामीण आजीविका मिशन जागरूकता के तहत महिलाओं की हुई बैठक
जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के हुंसेपुर गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की बैठक हुई जहां महिलाओं को उसके बारे में जानकारी दी गई।
एडीओ आईएसबी संजीव रतन व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद यादव ने महिलाओं को उसके विषय में जानकारी दी। संजीव रतन ने बताया कि समूह बनाने से महिलाओं का विकास होगा। सरकार की सोच है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
अब शौचालय के रख-रखाव का कार्य तथा पुष्टाहार वितरण का काम भी सरकार समूह की महिलाओं से ही करवायेगी। उसके अलावा जिस भी गांव में राशन की दुकानें सस्पेंड होंगी, वह दुकान भी समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
सरकारी स्कूल में लगने वाले ड्रेस भी समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई करवाई जाएगी तथा उनको सिलाई का पैसा दिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो अपने पैर पर खड़ी हो, किसी के सामने उन्हें हाथ फैलाने की जरूरत न पड़े।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी संजीव रतन, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, योगेंद्र प्रताप यादव सहित तमाम ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।