• Breaking News

    जौनपुर। हरियाणा प्रकरण को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद सहित तमाम संगठन उतरे सड़क पर।#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर का लव जिहादियों द्वारा सरेआम हत्या करने के विरोध एवं उनके खिलाफ कार्यवाही सहित लव जेहाद पर केन्द्रीय कानून बनाने को लेकर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, महिला परिषद एवं राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद द्वारा प्रदर्शन किया गया।



    इसको लेकर इस घटना की निन्दा करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को पत्रक प्रेषित किया। पत्रक के माध्यम से ज्ञापन देने वालों ने कहा कि देश में आज जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा ‘लव जिहाद’ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपना नाम, गोत्र, जाति, धर्म छिपाकर भोली-भाली बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद के चंगुल में फंसाया जा रहा है। 

    उनकी बात न मानने पर उन्हें सरेआम गोली मारने के साथ अन्य तरीकों से लड़कियों की हत्या कर दी जा रही है। पत्रक के माध्यम से लोगों ने कहा कि लव जिहादियों को चिन्हित करके गैरजमानती वारंट के साथ हर राज्य व जिलों में गिरफ्तारी हो। लव जिहाद करने वालों के विरुद्ध फांसी देने का केन्द्रीय कानून बनाया जाय। लव जिहादियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर चलाया जाय जिससे जल्द से जल्द निर्णय हो सके व दोषियों को सजा मिल सके। 

    हरियाणा के बल्लभगढ़ की निकिता तोमर के हत्यारों का जल्द से जल्द फांसी दी जाय। लव जिहादियों के सभी प्रकार की चीजों का सामूहिक रूप से बाय काट किया जाय। साथ ही चेतावनी दी गयी कि इस प्रकरण को लेकर जनपद से दिल्ली तक धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस सहित अन्य लोकतांत्रिक विधि द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। पत्रक सौंपने वालों में प्रभाकर तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, चंद्र प्रकाश सांडिल्य, विवेक उपाध्याय, प्रशांत, महेश सेठ, सतीश, विवेक मौर्य सहित उपरोक्त संगठनों के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण प्रमुख रहे।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad