• Breaking News

    जौनपुर। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के खिलाफ सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, वोटों के ध्रुवीकरण का फंडा हुआ फेल, बड़े नेताओं की सभाओं का दौर शुरु |#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। मल्हनी 367 विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मतदान की तिथि का काउंटडाउन तेजी से हो रहा है। यहां तीन नवम्बर को वोट पड़ेंगे। सत्ताधारी दल भाजपा समेत सभी दलों ने बड़े नेताओं को चुनावी महाभारत में उतार दिया है। 


    भाजपा ने जहां अभी तक क्षेत्रीय विधायकों व नेताओं को पहले ही मैदान में उतारा हुआ है और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी भी हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता भीड़ के इंतजाम में लगे हुए है वहीं बसपा के बड़े नेता सतीश चंद्र मिश्रा सभा कर लौट चुके है। सपा ने भी तमाम बड़े नेताओं की नुक्कड़ सभाएं शुरु कर चुकी हैं। यही हाल कांग्रेस का भी रहा है। 

    सब इस समय निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से लड़ते नजर आ रहे है। धनंजय का घर-घर सम्पर्क तमाम दलों के लिए फोबिया बन गया है। लिहाजा अब एक ओर सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस प्रशासन धनंजय के समर्थकों पर गिरफ्तारी से लेकर विभिन्न मामलों का दबाव बनाकर उन्हें तितर बितर करने में जुटा है वहीं समाजवादी पार्टी अपने बहुसंख्यक मतदाताओं के बल पर जीत का सपना संजोये है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी अपने बेस वोट बैंक को बढ़ाकर खुद को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश कर रही है। 

    पिछले हफ्ते निर्दल प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय के घर-घर वाले सम्पर्क अभियान को देखकर तमाम दलों के उम्मीदवार भी यही रुख अख्तियार किया ताकि उनके पार्टीगत वोट बैंक में सेंधमारी न हो पाये। भाजपा प्रत्याशी सत्ताधारी दल होने के नाते सरकारी मशीनरी का भी उपयोग करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। 

    क्षेत्र में एक लहर भी नामांकन के दिन से ही तैर रही है कि धनंजय सिंह को छोड़कर जितने भी उम्मीदवार है भाजपा के मनोज सिंह, बसपा के जेपी दुबे, कांग्रेस के राकेश मिश्रा, सपा के लकी यादव आदि इस विधानसभा क्षेत्र के निवासी नहीं है। तमाम लोगों में चर्चा है कि दूसरे उम्मीदवार यदि जीते तो उनके घर किसी कार्य के लिए जाना पडे़गा जबकि धनंजय इसी गांव और क्षेत्र में मिल जाएंगे। बिना सत्ता के भी वह लोगों के सुख-दुख में काम आते हैं।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad