जौनपुर, रावण के पुतला दहन के साथ असत्य पर सत्य की विजय का पर्व #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
शाहगंज /जौनपुर - रविवार को स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का मेला परंपरानुसार मनाया गया। पूर्वांचल के इस प्रसिद्ध मेले में 35 फुट के पुतले का दहन किया गया।
दोपहर के बाद श्रद्धालु - दर्शनार्थी मेला स्थल पर पहुंचे।वहां पर बने चबूतरे पर श्री राम और रावण के युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया।मंचन को देखकर उपस्थित समूह रोमांचित हो उठा।शाम को श्री राम के बाण से रावण का वध किया गया और इसके उपरांत मेला स्थल में लगाए गए रावण के 35 फुट के पुतले का दहन करके विजयादशमी के पर्व का समापन हुआ।
मेला स्थल पर प उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव, देवेन्द्र शाहू उर्फ शेखर, व रामलीला समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान और रामलीला समिति के पदाधिकारी चक्रमण करते रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।