• Breaking News

    Jio का खास प्री-पेड प्लान, 151 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा 30GB अनलिमिटेड डाटा, जानिए पूरी डिटेल

    नई दिल्ली,मल्टीप्लेक्स पिछले लंबे वक्त तक बंद रहे हैं, जिसके चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी और वेब सीरीज देखने का चलन बढ़ा है। इसकी वजह में रोजाना मिलने वाला 2GB या फिर 3GB डाटा पर्याप्त नही होता है। ऐसे में Jio रेग्यूलर रिचार्ज के साथ ऐड ऑन पैक लेना बेहतर होता है। इस रिचार्ज पैक के साथ आपको कभी भी इंटरनेट खत्म होने की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। Jio का शुरुआती ऐड ऑन रिचार्ज पैक 151 रुपये में आता है। इस रिचार्ज पैक पर 30GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। 


    30 दिनों के लिए मिलता है अनलिमिटेड 30GB डाटा 

    151 रुपये के रिचार्ज पैक पर 30 दिनों की वैधता के साथ 30GB हाई-स्पीड 4G इंटरनेट अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाता है। यह डाटा उस स्थिति में एक्टिव होता है, जब आपका डेली मिलने वाला डाटा खत्म हो जाता है। मतलब अगर आपको रेग्यूलर रिचार्ज पैक से डेली 3GB डाटा मिलता है, जब आप इस डेली 3GB डाटा का पूरी तरह से इस्तेमाल कर लेते हैं, तो आपका 30GB डाटा पैक एक्टिव हो जाएगा। यह 30GB डाटा अनलिमिटेड पैक के साथ आता है। मतलब अपनी जरूरत के हिसाब से इस 30GB डाटा को चाहें, तो एक दिन में पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से 30 दिनों तक इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह 30GB रोजाना के 3GB डाटा खत्म होने के बाद एक्टिव होता है। 

    Jio ने पेश किये तीन रिचार्ज प्लान 

    Jio की तरफ से Work from Home ऐड ऑन Pack के तहत तीन रिचार्ज पैक पेश किये गए है। Jio के 151 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ 201 रुपये और 251 रुपये के दो अन्य प्री-पेड रिचार्ज पैक आते हैं। 201 रुपये के ऐड ऑन पैक पर 30 दिनों के लिए 40GB डाटा मिलता है। वही 251 रुपये के रिचार्ज प्लान पर 30 दिनों के लिए ही 50GB डाटा ऑफर किया जाता है।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad