जौनपुर। भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद। #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्ण तरीके से आक्रोशित है। प्रदेश की जनता को अब तक के इतिहास में इतनी भ्रष्ट और जनता विरोधी सरकार से पाला नहीं पड़ा था। उक्त बातें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उपचुनाव में मल्हनी, देवरिया सहित जहां भी उपचुनाव हो रहा है, उन सभी सीटों पर सपा को भारी मतों से जिता करके वर्तमान की भाजपा सरकार से मुक्ति पाना चाह रही है। इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष चन्दौली सत्य नरायन राजभर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की सभी गरीब जातियों को छला है।उनके आरक्षण व अच्छे दिन की बात कहकर उनका वोट लिया और पूंजिपतियों के पक्ष में काम किया। 2022 में चुनाव को ध्यान में रखकर जनता अपने भविष्य का चुनाव इस उपचुनाव में दिखायेगी। योगी सरकार की वर्तमान नीतियों का विरोध करके उनकी ताबूत में कील ठोंकेगी। 2017 में आरक्षण नीति पर भाजपा सरकार को आईना दिखा देगी। इस उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीत रही है। साथ ही प्रदेश सचिव अयूब खान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हम लोगों ने भ्रमण किया है और जनता से रूबरू भी हुए, वहां का माहौल सपामय है। इस उपचुनाव में सपा का परचम अवश्य लहरायेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।