• Breaking News

    एकता दिवस परेड में शामिल हुए पीएम मोदी, Statue of Unity पहुंचकर दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। इसके बाद वह राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जवानों को शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने उन्हें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

    PM Modi in Gujarat LIVE Updates:

    एकता दिवस परेड में जवानों का शौर्य

    सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए गुजरात में केवडिया में चल रहे 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में प्रधानमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान कई जवानों की परेड हो रही है। एकता दिवस परेड में जवान अपने शौर्यता का प्रदर्शन कर रहे हैं।


    पीएम मोदी ने ली परेड की सलामी

    आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की परेड में शामिल हुए हैं। इस दौरान वह परेड की सलामी ले रहे हैं।


    एकता दिवस परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को शपथ दिलाई।

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है।


    पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।


    सीप्लेन सेवा की करेंगे शुरुआत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र आज गुजरात में सीप्लेन सेवा की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर 1 बजे वाटर एरोड्रम (साबरमती रिवरफ्रंट) का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सीप्लेन सेवा (साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया तक) का भी उद्घाटन करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद और केवड़िया के बीच समुद्री विमान सेवा शुरू करेंगे। इस दौरान उनका विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का भी कार्यक्रम है।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad