• Breaking News

    UP :- उरई में नाबालिग से दरिंदगी, बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही छात्रा से गैंगरेप

    यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत की खबरें लगातार आ रही हैं। हाथरस के बाद अब जालौन जिले के उरई में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही किशोरी से बीती रात को दो युवकों ने वन विभाग के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां की बुधवार देर रात को तबीयत खराब हो गई थी। 

    जिस पर पिता उसकी मां को जिला अस्पताल दिखाने के लिए ले गए। अस्पताल गए मां-बाप को देखने के लिए रात करीब 12 बजे छात्रा भी पैदल अस्पताल के लिए घर से जा रही थी, शहीद भगत सिंह चौराहे से वह अस्पताल न जाकर वापस घर लौटने लगी। 

    तभी टाउन हॉल के पास अकेली किशोरी को देख 2 युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और डरा धमका कर वन विभाग के पीछे ले गए जहां युवकों ने दुष्कर्म किया। 

    इसके बाद किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर 1 आरोपी को पकड़ लिया है।

    ad
    ad






    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad