10 वीं पास के लिए है नौकरियां, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
भारतीय डाक ने झारखण्ड और पंजाब पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक की कुल 1634 रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती विज्ञापन के अनुसार, पंजाब और झारखण्ड, दोनो ही सर्किल में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 12 अक्टूबर 2020 से शुरू हो गयी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक भर्ती पोर्टल, appost.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2020 है।
डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए वे ही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (सेकेंड्री) कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा एक विषय के तौर पर 10वीं में पढ़ा होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन जारी किये जाने की तिथि, 10 नवंबर को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
झारखण्ड और पंजाब पोस्ट सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, appost.in पर विजिट करने के बाद स्टेज 1 रजिस्टेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरणों को भरकर अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को अपलोड करनी होगा। स्टेज 1 के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर अलॉट की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 2 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस नये पेज पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 3 के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऑनलाइन सबमिट किये गये आवेदन की सॉफ्ट कॉपी को उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।
Ad




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।