PUBG खिलाडियों के लिए खुस खबरी, PUBG की होगी वापसी
PUBG गेम्स की भारत में दोबारा वापसी होने जा रही है। साउथ कोरियाई कंपनी पब्जी कारपोरेशन ने ऐलान किया है कि कंपनी खास भारत के लिए नया पब्जी गेम लाएगी, जिसकी जल्द लॉन्चिंग हो सकती है। इसका नाम PUBG Mobile India होगा। PUBG का नया गेम चाइनीज निवेश और चीनी साझेदारी से पूरी तरह से मुक्त होगा। इसे लेकर PUGB कारपोरेशन की तरफ से एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी गई है।
इंडियन प्लेयर का डेटा होगा फुलप्रूफ
कंपनी के मुताबिक नया PUBG Mobile India गेमिंग ऐप यूजर्स डेटा सिक्योरिटी के मामले में फुलप्रूफ होगा। कंपनी डेटा स्टोरेज के लिए लोकल रेग्यूलेशन का पालन करेगी। साथ ही कंपनी ने कहा है कि पब्जी के इंडियन प्लेयर डेटा का रेग्यूलर ऑडिट और वेरिफिकेशन होगा। इस तरह से कंपनी भारतीय प्लेयर का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से प्लेयर डेटा सुरक्षा को लेकर ही पब्जी Mobile गेम पर बैन लगा दिया गया था।
30 October के बाद नही खेल पाएंगे पुराना गेम
कंपनी ने ऐलान किया है कि पब्जी गेम्स को प्लेयर 30 October से पुराने पब्जी मोबाइल ऐप पर गेम नही खेल पाएंगे। अभी तक एंड्राइड और iOS यूजर पहले से इंस्टॉल पब्जी मोबाइल गेम को एक्सेस कर पा रहे थे।
PUBG Mobile India गेम में क्या होगा नया
PUBG डेवलपर्स ने कहा कि है नए PUBG Mobile India गेम के कंटेंट में भी सुधार किया जाएगा। साथ ही नए PUBG गेम्स में देसी टच दिया जाएगा। PUBG कारपोरेशन भारत में एक लोकल ऑफिस को स्थापित करेगा। जहां करीब 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। PUBG ऑफिस के लोगों से इंडियन प्लेयर कम्युनिकेट कर पाएंगे।
भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में कंपनी करेगी निवेश
PUBG कारपोरेशन और पैरेंट कंपनी Krafton की भारत के लोकल वीडियो गेम, ई स्पोर्ट, एंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज में करीब 746 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। बता दें कि PUBG Mobile समेत 116 ऐप्स को केंद्र सरकार की तरफ से भारत में बीते सितंबर माह में बैन कर दिया गया था। इसके बाद इन गेम्स को Google Play Store और App Store से भी हटा दिया गया था।
Ad




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।