• Breaking News

    School Closed: हरियाणा में फिर स्कूल बंद, यहां पढ़िए 10 राज्यों की ताजा रिपोर्ट

    देश में एक बार फिर से corona virus के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। महामारी के कारण कुछ राज्यों को मजबूरन प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा और राजस्थान में नए मरीजों की संख्या अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से Lockdown तो नहीं लेकिन कहीं-कहीं पर दोबारा प्रतिबंध लगाए जा रहे है। हरियाणा में 30 November तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। राजस्थान में गहलोत सरकार ने धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। वहीं उत्तराखंड में ट्रेनी अधिकारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

    दिल्ली में 24 घंटे में corona से 118 लोगों की मौत

    देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन corona के नए आंकड़े दहशत की दस्तक दे रहे हैं। दिल्ली में अब corona से मरने वालों की संख्या 8 हजार 159 पर पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में corona से 118 लोगों की मौत हुई जबकि 6608 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू

    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम में corona संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने साफ किया कि राज्य में lockdown नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में lockdown नहीं लगाया जाएगा। स्कूल और कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 November से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे कर कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और फैक्टरी कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा भोपाल के जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनसे वालंटियर ड्यूटी कराई जाए। उन्होंने बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

    राजस्थान में धारा 144 लागू

    राजस्थान में कोरोना को लेकर अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के सभी जिलों में आज से धारा 144 लागू करने का बड़ा फै़सला लिया है। राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को 21 नवंबर से धारा 144 लगाने की शक्ति प्रदान कर दी है। इस धारा के लागू होते ही एक जगह पर चार लोगों से ज्यादा के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लग जाएगा। शुक्रवार को राज्य में 2762 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 2130 लोगों की मौत के साथ ही दो लाख 37 हजार 699 संक्रमित सामने आए हैं।

    गुजरात में भी लगा रात्रि कर्फ्यू

    गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 1420 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,94,402 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 1340, जबकि 12 नवंबर को 1120 मामले सामने आए थे। संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3837 हो गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1040 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने सूरत, राजकोट और वडोदरा शहरों में शनिवार से रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

    उत्तर प्रदेश में 2,858 नए मरीज मिले

    उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की जांच बढ़ते ही संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को कोरोना के 2,858 नए मरीज मिले हैं। यह गुरुवार को मिले मरीजों की संख्या से 272 अधिक है। वर्तमान में प्रदेश में 23,357 सक्रिय मामले हैं। अबतक कुल 5,21,228 संक्रमित मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे में 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 7,500 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

    उत्तराखंड में ट्रेनी ऑफिसर समेत 33 संक्रमित, मसूरी अकादमी बंद

    देश के प्रतिष्ठित संस्थान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में कोरोना के 33 मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर ट्रेनी ऑफिसर शामिल हैं। अकादमी के पांच आवासीय क्षेत्रों को स्थानीय प्रशासन ने 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन बना दिया। साथ ही 48 घंटे के लिए पूरी अकादमी को बंद कर दिया गया है। फिलहाल सभी ट्रेनी आफिसर ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।

    हरियाणा के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

    हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी सरकारी व निजी स्कूल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे। स्कूली बच्चों व स्टाफ के लगातार संक्रमित पाए जाने पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों व स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ ही अध्यापक भी नहीं आएंगे।

    महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 5640 नए मामले

    महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5640 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 17,68,695 हो गई है। संक्रमण से 155 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 46,511 पर पहुंच गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

    झारखंड में संक्रमण के 185 नए मामले

    झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 939 हो गई। वहीं संक्रमण के 185 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,157 हो गई है।

    पंजाब में 815 नए मामले हुए रिपोर्ट

    पंजाब में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 815 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमणग्रस्त 16 लोगों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण से 4572 लोगों की पंजाब में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरीदकोट के पक्खी कलां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन शिक्षिकाएं और एक छात्र संक्रमित मिले हैं। सूबे में अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 29,70,682 पर पहुंच गई है।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad