जानें आपके शहर में क्या हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भी वृद्धि देखने को मिली। इस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। देश के बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत में 15-17 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव में 20-23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे की वृद्धि के साथ 81.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल का दाम 20 पैसे की तेजी के साथ 70.88 प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 50 दिन एवं डीजल के भाव में 41 दिन के अंतराल के बाद किसी तरह की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम
मुंबई में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 87.92 ₹ प्रति लीटर पर थी, जो शनिवार को 88.09 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का मूल्य 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 77.34 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 82.95 ₹ का भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल की कीमत 74.45 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गई है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 84.46 ₹ खर्च करने होंगे। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 76.37 ₹ पर पहुंच गई है।
लखनऊ, पटना, नोएडा में पेट्रोल-डीजल के रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 81.76 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। वहीं, डीजल का भाव 71.30 ₹ प्रति लीटर पर चल रहा था। पटना में पेट्रोल की कीमत 84.01 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, डीजल का भाव 76.48 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दिलली से सटे नोएडा में पेट्रोल 81.88 ₹ प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। दूसरी ओर डीजल की कीमत 71.41 ₹ प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
जानिए आपके शहर में क्या रेट बिक रहे हैं पेट्रोल-डीजल
अगर आपको जानकारी चाहिए कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या रेट बिक रहे हैं, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के जरिए आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के जरिए भी इस बाबत जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS करना होगा। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि हर शहर के लिए अलग-अलग कोड निर्दिष्ट है। आपको अपने शहर का कोड IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।