• Breaking News

    लालू यादव को आज फिर नहीं मिली जमानत, अब 11 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

    चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय में 1 बार फिर सुनवाई टल गई है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 11 December को होगी। लालू ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है। शेष 3 मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन चौथे मामले में जमानत न मिलने की वजह से वे जेल में बंद हैं। यदि उन्हें इस मामले में जमानत मिल जाएगी तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे। वे पिछले 3 साल से जेल मे बंद हैं।

    3 मामलों में मिल चुकी है जमानत

    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का फिलहाल रांची रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में आरोपी हैं। इनमें से तीन मामलों में लालू को कोर्ट की तरफ से जमानत दी जा चुकी है, अगर आज के मामले में लालू को जमानत मिल जाती है तो उनके लिए जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    4 मामलों सुनाई गई है सजा

    24 मार्च 2018 को लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार गबन मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव को सात-सात साल की कुल 14 साल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि लालू पर चारा घोटाला के पांच मामले चल रहे हैं।

    इन 5 मामलों में से 4 मामलों में लालू प्रसाद यादव को CBI कोर्ट की ओर से सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं पांचवां मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है, जिस पर रांची हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। जिन 4 मामलों में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई जा चुकी है, उनमें से 3 मामलों में उन्हें जमानत भी मिल चुकी है।

    बीमारी को बनाया आधार

    दुमका कोषागार से अवैध निकासी वाले मामले में लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका में लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि वे कई बीमारियों से ग्रसित हैं और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में उनको दी गई सजा में से हिरासत की आधी अवधि पूरी हो गई है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए, लेकिन CBI ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया है।

    AD





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad