• Breaking News

    फौजी दूल्हे ने फेरों से पहले की ये घिनौनी हरकत, B.COM पास दुल्हन बोली अब नहीं करूंगी ये शादी

    हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा बरात लेकर आए फौजी दूल्हे ने अपाचे बाइक और ढाई लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर B.COM कर रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत में बात न बनी तो बरात वापस लौट गई। दुल्हन ने पुलिस पर दूल्हे पक्ष की मदद का आरोप लगाया है।

    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौलीपुरवा गांव बुधवार रात बरात सुमेरपुर कस्बे के बांटी रोड निवासी BSF में जवान अरविंद वर्मा पुत्र गोरेलाल बरात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन निशा वर्मा पुत्री जगदेव ने बताया कि उनके पिता ने दहेज में साढ़े चार लाख नगदी व एक लाख रुपए के जेवर दिए थे।

    कहा कि दूल्हा व उनके भाई जीतू ने अपाचे बाइक व ढाई लाख रुपए कैश की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उनके भाई अग्रज वर्मा ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लेकिन पुलिस  उनकी मदद नहीं कर रही है। बरात लौट गई है। कहा कि उनके पिता बेलदारी करते हैं कर्ज लेकर शादी की।

    दहेज डिमांड पूरी न होने पर बराती वापस लौट गए। लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच गुरुवार को भी दिन भर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।

    इस मामले में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने दरोगा अमित यादव को भेजा था। बताया कि बाकी रोड सुमेरपुर निवासी फौजी अरविंद की बुधवार को बरात आई हुई थी। कहा कि जांच में दहेज का मामला नहीं मिला है बल्कि दूल्हे की दूसरी शादी को लेकर इंकार किया जा रहा है।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad