• Breaking News

    दिल्ली में 14 साल की लड़की को रेप के बाद कर रहे थे ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार

    दिल्ली में 14 साल की एक किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर उसे ब्लैकमेल किए जाने की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना गाजीपुर थाने के घड़ोली गांव की है. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानकारी के मुताबिक दिल्ली के घड़ोली गांव की 1 महिला ने 1 नवंबर को पीसीआर को फोन किया. महिला ने पीसीआर को यह बताया कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है. महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि रवींद्र नाम के शख्स ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है. पुलिस टीम ने जब महिला की बेटी से पूछताछ की तो उसने भी अपने साथ रेप की वारदात की जानकारी दी.

    पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि 22 साल का रवींद्र हमेशा उसका पीछा करता है. रवींद्र 1 महीने से उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था. पीड़िता के मुताबिक रवींद्र का दोस्त संगम भी उसे ब्लैकमेल करने लगा. संगम ने उससे कहा कि वह रवींद्र के बारे में उसके माता-पिता को सब बता देगा.

    पीड़ित किशोरी के मुताबिक उसे ब्लैकमेल कर संगम ने कुछ महीने पहले उसका रेप किया था. फिर रवींद्र उसे ब्लैकमेल कर ग़ाजीपुर के पेपर मार्केट ले गया और वहां उसके साथ रेप किया. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद रेप और ब्लैकमेलिंग के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad