भारत सरकार की इस स्कीम में आसानी से मिलेगा Loan, स्कीम को एक महीने के लिए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर इमरजेंसी क्रे़डिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) को एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस स्कीम के तहत अब MSMEs के लिए 30 नवंबर तक आसानी से लोन उपलब्ध रहेगा। सरकार ने मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद के चलते यह निर्णय लिया। सरकार का इस स्कीम के तहत 3 लाख करोड़ रुपए के लोन देने का टारगेट था, जो पूरा नहीं हो पाया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत ECLGS स्कीम को लॉन्च किया था, जो अक्टूबर अंत तक लागू थी। अब इस स्कीम को 30 नवंबर 2020 तक या 3 लाख करोड़ रुपए की रकम स्वीकृत होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, बढ़ाने का फैसला किया गया है। जो लोग अभी तक इस स्कीम में लोन के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब इसका लाभ मिलेगा।
ECLGS स्कीम की घोषणा MSME, व्यापार उद्यमों, व्यापारिक उद्देश्यों के लिए पर्सनल लोन और मुद्रा लोन लेने वालों को 29 फरवरी 2020 तक उनके क्रेडिट बकाया के 20 प्रतिशत सीमा तक पूरी तरह से गारंटी युक्त और कोलेट्रल फ्री लोन उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। 29 फरवरी 2020 तक 50 करोड़ रुपए बकाया लोन लेने वाले और 250 करोड़ रुपए के वार्षिक कारोबार वाले उधारकर्ता इस योजना के तहत पात्र हैं। इस स्कीम के तहत ब्याज दर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए 9.25 % और NBFC के लिए 14 % तय की गई हैं। इस स्कीम के तहत चार वर्षों के लिए लोन प्रदान किया जाता है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।