जानें- ताज़ा लिस्ट में 'बिग बॉस 14' का क्या रहा हाल? किस शो ने मारी बाज़ी, किसका बजा बाजा
सलमान ख़ान की मेजबानी में कलर्ट टीवी पर चर रहा छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 एक महीने से अधिक का सफ़र तय कर चुका है, मगर इस बीच शो ने एक बार भी टॉप 5 शोज़ में अपनी जगह नहीं बनायी है। बिग बॉस 14 की रंगारंग शुरुआत 3 अक्टूबर को हुई थी। सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर ख़ान और हिना ख़ान जैसे एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट्स और विजेता शो का हिस्सा बने। वहीं, स्टार प्लस का शो अनुपमा इस हफ़्ते भी टॉप पर रहा।
बार्क द्वारा 24-30 अक्टूबर के बीच जो रेटिंग्स जारी की गयी हैं, उसके अनुसार स्टार प्लस का शो अनुपमा पहले स्थान पर है, जबकि ज़ीटीवी का बेहद लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर रहा। ज़ीटीवी का ही एक और शो कुमकुम भाग्य को तीसरा स्थान मिला। वहीं, स्टार प्लस का गुम है किसी के प्यार में शो चौथे स्थान पर आया। कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 14 भले ही टीआरपी लिस्ट में आने से चूक रहा हो, मगर छोटी सरदारनी ने 5वीं पोजिशन पक्की कर ली। यह पसंद शहरी इलाक़ों के दर्शकों की है। अब बात करें ग्रामीण इलाक़े के दर्शकों की तो यहां पसंद काफ़ी बदली हुई है।
ग्रामीण इलाक़ों के दर्शकों ने स्टार उत्सव के शो साथ निभाना साथिया को सबसे अधिक पसंद किया। ज़ीटीवी का शो कुंडली भाग्य यहां दूसरे स्थान पर रहा। ज़ीअनमोल पर आ रहा कुंडली भाग्य तीसरे स्थान पर आया। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर दंगल टीवी के शो रामायण और दो हंसों का जोड़ा रहे।
अब अगर शहरी और ग्रामीण इलाक़ों के दर्शकों की पसंद को मिलाकर टॉप 5 शोज़ देखें तो लिस्ट इस प्रकार बनती है-
- कुंडली भाग्य- ज़ीटीवी
- साथ निभाना साथिया- स्टार उत्सव
- अनुपमा- स्टार प्लस
- कुमकुम भाग्य- ज़ीटीवी
- यह रिश्ता क्या कहलाता है- स्टार उत्सव
यहां गौर करने वाली बात यह है कि अलग-अलग टीआरपी लिस्टों में यह रिश्ता क्या कहलाता है नहीं है, मगर संयुक्त लिस्ट में शो पांचवें नम्बर पर है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।