• Breaking News

    WhatsApp Pay के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

     WhatsApp को अब भारत में UPI बेस्ड पेमेंट करने की अनुमति मिल गई है। इसके चलते अब आप जल्द ही WhatsApp से मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा मिली अनुमति की वजह से अब UPI बेस्ड पेमेंट के मामले में Paytm, Google Pay और PhonePe को चुनौती मिल सकेगी। आप अब आसानी से WhatsApp Pay के जरिए पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।

    WhatsApp का UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम WhatsApp Pay बीटा वर्जन में साल 2018 से चल रहा है जिसके करीब 10 लाख यूजर्स हैं। अब ये सर्विस नॉन-बीटा यूजर्स के लिए भी शुरू हो जाएगी। WhatsApp चरणबद्ध तरीके से अपने यूजर बेस को बढ़ा सकेगा। वह UPI में अधिकतम 2 करोड़ यूजर के साथ इसकी शुरुआत कर पाएगा।

    WhatsApp के इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट के सदस्यों को पैसे भेज सकते हैं। चूंकि यह एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) के जरिए काम करता है, इसलिए यूजर्स को लेनदेन के लिए आईएफएफसी कोड की जरूरत नहीं होती है।

    WhatsApp पेमेंट दो तरीकों से किया जा सकता है। यदि आपके पास UPI खाता है तो आप इसके जरिए पैसे भेज सकते हैं। यदि आपके पास पेमेंट अकाउंट नहीं है तो आपको WhatsApp पर आपको अकाउंट बनाना होगा।

    WhatsApp पेमेंट फीचर इस्तेमाल करने का तरीका :

    • WhatsApp की Settings में जाकर पेमेंट ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • Add Payments ऑप्शन पर टैप करें और Accept पर क्लिक कर Continue बटन टैप करें।
    • अब अपना बैंक सिलेक्ट करें और उस पर टैप करें।
    • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल के नंबर के उपयोग से आपकी बैंक डिटेल्स ऐप पर आ जाएगी।
    • अब वेरिफाई वाया SMS ऑप्शन पर टैप कर SMS के जरिए अपने बैंक अकाउंट को वेरिफाई करें।
    • वेरिफाई होने के बाद सेटअप की प्रक्रिया पूरी करने के लिए Done पर टैप करें।
    • WhatsApp पेमेंट के जरिए पैसा भेजने की प्रक्रिया :

      • यह सुनिश्चित कर लें कि सामने वाले यूजर ने भी अपने फोन में WhatsApp पेमेंट सेटअप किया हो।

      • अब उसके कॉन्टैक्ट की चैट विंडो खोलें, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
      • अब अटैच आइकन पर टैप करें और Payment ऑप्शन चुनें।
      • अब अमाउंट भरकर Next पर क्लिक करें।
      • अब पेमेंट को ऑथेंटिकेट करने के लिए UPI के PIN को एंटर करें।
      • Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad