उतरप्रदेश योगी सरकार ने, राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली पर बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 15 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस के लिए प्रति कर्मचारी 6908 रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसका 75 फीसद हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1727 रुपये का नकद भुगतान होगा। भुगतान किया जाएगा। बोनस भुगतान पर 1022.75 करोड़ ₹ का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने गुरुवार को बोनस भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया। बोनस का लाभ 4800 ₹ तक ग्रेड वेतन पाने वाले सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलेगा। यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों को मिलेगी, जिन्होंने बीती 31 मार्च तक एक साल की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो। जिन कर्मचारियों को 2019-20 में किसी विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही या आपराधिक मुकदमे में दंड दिया गया हो, उन्हें बोनस नहीं मिलेगा।
इन्हें मिलेगा बोनस
स्पेशल कैश पैकेज के बाद मिला बोनस : उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारी हैं, जिन्हें बोनस का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को पिछले वित्तीय वर्ष के 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलता है। कोरोना आपदा और lockdown से अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को रफ्तार देने के लिए केंद्र की तर्ज पर हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस और एलटीसी के बदले स्पेशल कैश पैकेज दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले से राज्य सरकार के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।