• Breaking News

    जौनपुर। डीएम ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर।
    जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय हमजापुर, विकास खंड करंजाकला में मनरेगा पार्क, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर खुटहन में तालाब, बनुआडीह, खुटहन में तालाब तथा पार्क, लोनियापट्टी खुटहन में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य, विकास खंड शाहगंज के लपरी में सामुदायिक शौचालय परिसर, सरायख्वाजा में तालाब के सुंदर्रीकरण का कार्य तथा ग्राम पंचायत कुहिया, शाहगंज में बने पिंक महिला शौचालय का निरीक्षण किया गया। 

    जिलाधिकारी ने हमजापुर प्राथमिक विद्यालय में बने मनरेगा पार्क के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि लान में बहुत ही अच्छी घास लगाई गई है। जो पौधे लगाए गए है, उसमें निरंतर पानी देते रहे। पार्क में 6 सोलर लाइट भी लगाई गई है जिससे रात में भी रोशनी हो सके। 

    उन्होंने प्रभारी एडीओ पंचायत अमित सोनकर से कहा कि गांव में बैडमिंटन, कबड्डी सहित अन्य खेलों के लिए टीम बनाकर पार्क में प्रतियोगिताएं कराएं। पार्क में ओपन जिम तथा बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। बचा हुआ कार्य 10 नवंबर तक पूर्ण करा लें।

    जौनपुर। डीएम ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर खुटहन में मनरेगा पार्क का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के सामने का रास्ता ठीक करा लें। पार्क के किनरे पर रंगीन इंटरलाकिंग लगवाए तथा पास में बने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ने भी साफ सफाई कराकर घास लगवाए। बनुआडीह में सड़क किनारे पार्क तथा तालाब के कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। 

    जिलाधिकारी ने खड़ंजा का प्रयोग न कर इंटरलाकिंग लगवाने के निर्देश देते हुये तालाब के चारों तरफ जालीदार रेलिंग बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि कम से कम 25-25 फीट की दूरी पर पौधे लगाएं। यहां पर एक सामुदायिक शौचालय परिसर तथा एक दुकान बनवाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह को दिया। लोनियापट्टी खुटहन में तालाब सुंदरीकरण के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब के किनारे पेड़, लाइट तथा बेंच लगवाने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक यहां का कार्य संपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। शाहगंज के लपरी में सामुदायिक शौचालय का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। ग्राम पंचायत कौडिया, शाहगंज में बने सामुदायिक पिंक महिला शौचालय की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह गांव की महिलाओं के उपयोग के लिए है। उन्हें खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा। 

    उन्होंने गांव वालों से कहा कि इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, खंड विकास अधिकारी खुटहन गौरवेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज अनुराग राय उपस्थित रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad