जौनपुर। 28 अवकाश प्राप्त शिक्षक हुये सम्मानित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह-2020 का आयोजन किया गया। इस दौरान अवकाश प्राप्त 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शिक्षक सूर्य के समान होता है, वह मन के अंधकार को दूर कर व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने समारोह में महिलाओं की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुषों का विशेष योगदान रहा है। अधिकतर परिवार में पुरूषों का व्यवहार अब समय के साथ-साथ सकारात्मक हो रहा है।
वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और शिक्षक नेता डा. दिनेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. सरोज सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत कुमार सिंह, सुश्री बबिता, डा. आलोक सिंह, एनएसएस समन्वयक राकेश यादव, रोवर्स रेंजर के समन्वयक डा. जगदेव, डा. विजय तिवारी, डा. अनुराग मिश्रा, डा. गीता सिंह, डा. माया सिंह, डा. शीला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक
डा. देवेन्द्र नाथ सिंह जमनिया, डा. एएन सिंह मऊ, डा. सुरेश सिंह मऊ, डा. श्रीप्रकाश सिंह गाजीपुर, डा. अंजलि मिश्रा गाजीपुर, डा. ओन देव गौतम, डा. नंदिता श्रीवास्तव गाजीपुर, डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना आजमगढ़, डा. विजय बहादुर यादव राज कालेज, डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी जमुहाई, डा. रामचन्द्र यादव जौनपुर, डा. छत्रधारी यादव, डा. मोतीलाल यादव जौनपुर, डा. धात्रि सिंह सिंगरामऊ, डा. विनोद कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य टीडी कालेज, डा. नागेश्वर सिंह मेहरावा, डा. राजदेव यादव सादात, डा. अब्दुल रशीद गांधी पीजी कॉलेज, डा. श्याम वृक्ष मौर्य, डा. अशोक सिंह, डा. देव रूप तिवारी वर्दा, डा. अनिल कुमार सिंह श्री गणेश राय पीजी कालेज, डा. राकेश सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, डा. कृष्णदेव सिंह चक्के, डा. प्रमोद कुमार सिंह, डा. नारायण कुमार सिंह, डा. हिमांशु सिंह।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।