• Breaking News

    जौनपुर। गांजा के साथ युवक गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    सुइथाकला, जौनपुर। अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास व सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक कुमार तिवारी मय हमराह हेडकांस्टेबल राज नारायण यादव तथा कांस्टेबल मनीष कुमार के साथ गड़बड़ी चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन एवं वांछित अपराधियों की जांच पड़ताल कर रहे थे कि एक युवक पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगा।

    जौनपुर। गांजा के साथ युवक गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के झोले से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। हिरासत में लिये गये युवक की पहचान क्षेत्र के बूढ़ूपुर निवासी अमीन बिन्द के रूप में की गई। पुलिस के उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad