लगातार 34वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम आदमी के लिए लगातार अच्छी खबर आ रही है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी Petrol Diesel Price में कोई बदलाव नहीं किया। इस तरह यह लगातार 34वां दिन रहा जब Petrol Diesel Price न तो बढ़े, ना ही घटे। हालांकि अमेरिकी चुनाव परिणाम के समय कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। बुधवार को भी अमेरिकी चुनाव परिणाम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई। चीन में भी कच्चे तेल का आयात घट गया है। अमेरिका में उत्पादन पहले से बढ़ा हुआ है। इन सबके बीच उम्मीद की जा रही है कि भारत में दिवाली से पहले Petrol Diesel Price में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 81.06 ₹ और डीजल 70.46 ₹ में बिका। बात दें इसे पहले अगस्त और सितंबर की शुरुआत में Petrol Diesel Price में लगातार तेजी देखने को मिली थी। उन दोनों महीनों में अलग अलग मौकों पर की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 1.65 ₹ महंगा हो गया था। इसके बाद कीमतों का गिरावट का रुख भी रहा। सितंबर में ही वहां पेट्रोल 1.19 ₹ सस्ता हो गया था।
अपने शहर में पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जानने के लिए SMS सुविधा दी गई है। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर उस दिन कीमत जान सकते हैं।
- दिल्ली: पेट्रोल 81.06 ₹, डीजल 70.46 ₹
- मुंबई: पेट्रोल 87.74 ₹, डीजल 76.86 ₹
- चेन्नई: पेट्रोल 84.14 ₹, डीजल 75.95 ₹
- कोलकाता: पेट्रोल 82.59 ₹, डीजल 73.99 ₹
- नोएडा: पेट्रोल 81.58 ₹, डीजल 71.00 ₹
- रांची: पेट्रोल 80.73 ₹, डीजल 74.58 ₹
- बेंगलुरु: पेट्रोल 83.69 ₹, डीजल 74.63 ₹
- पटना: पेट्रोल 83.73 ₹, डीजल 76.10 ₹
- चंडीगढ़: पेट्रोल 77.99 ₹, डीजल 70.17 ₹
- लखनऊ: पेट्रोल 81.48 ₹, डीजल 70.91 ₹



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।