• Breaking News

    टूंडला की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 60 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

    फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 60 दुकानें जलकर राख हो गईं। 2 बकरियां भी जलकर मर गईं। 1 वाहन भी जला है। आग की घटना से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

    टूंडला स्टेशन मार्ग किनारे सब्जी मंडी है। सब्जी मंडी में कई दुकानों पर तिरपाल पड़े हैं। बुधवार रात तकरीबन 2 बजे मंडी से आग की लपटें उठी। इसके बाद मंडी के पास की बस्ती में शोर मच गया। लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंच गईं। पुलिस ने दमकल विभाग की सूचना दी।

    टूंडला से जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग बुझाने के लिए टूंडला के अलावा फिरोजाबाद, आगरा, शिकोहाबाद से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक सब्जी मंडी की 50-60 दुकानें जलकर राख हो गईं। 

    1 दुकान के बाहर बंधी 2 बकरियां भी जलकर मर गईं। वहां खड़ा 1 टेम्पो भी जल गया। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि अभी उन्होंने दिवाली को लेकर आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियां भरी थीं। हमारी सब्जी बर्बाद हो गई हम लुट गए। दमकल की गाड़ियां देरी पहुंचने पर सब्जी विक्रेताओं में रोष है। उधर, आग लगने के कारणों का पता लगाने को पुलिस जांच कर रही है। 
    Ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad