• Breaking News

    फिरोजाबाद में भीषण हादसा : सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रक, 4 लोगों की मौत

    फिरोजाबाद जिले में भीषण हादसा हुआ है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला के नजदीक गुरुवार की सुबह सीमेंट से लदा ट्रक टेंपो पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ट्रक के नीचे टेंपो फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। 

    अब तक 4 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। इन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। 1 घायल व्यक्ति को भी निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।  

    यह हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन सवा 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार टेंपो फिरोजाबाद की ओर रहा था। तभी पीछे आ रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था, जिसे देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रक उठाया नहीं जा सका। इसके बाद दूसरी क्रेन बुलाई गई है। सीमेंट की बोरियां हटाने के बाद एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत 5 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 4 की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे Sp Cite मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि राहत कार्य जारी है। 

    Ad

    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad