Gold Prices Today: सोने की कीमत में 7700 रुपये तक की बड़ी गिरावट, जानें आज का नया रेट
कोरोना वैक्सीन आने की ख़बरों और शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। सोना अब तक अपने ऑल टाइम हाई से करीब 7700 रुपये तक गिर चुका है। मंगलवार को 1,049 रुपये की गिरावट के साथ 49 हजार के भी नीचे जाकर 48,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में ही सोने ने 48,412 रुपये का रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 48,516 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर भी छू लिया।
आपको बता दें की 7 अगस्त 2020 सोने-चांदी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। सोने और चांदी दोनों ने ही अपना ऑल टाइम हाई को छु लिया था। 7 अगस्त को सोने ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वाधिक स्तर को छु लिया था, जबकि चांदी ने 77,840 रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। सोना अब तक करीब 7700 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है, जबकि चांदी करीब 18 हजार रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है।
पिछले छह महीनें में आज सोना सबसे ज्यादा कमजोर है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को सोने में भारी गिरवाट का असर सर्राफा बाजार में देखने को मिला। सोने के दाम कमजोर होने से खरीदारी में काफी बढ़ोतरी हुई। जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सोने के दाम (Gold Price) में तीन से चार हजार रुपये तक की गिरावट आ सकती है।
सोने के साथ साथ चांदी (Chandi Price) के दाम भी तेजी से फिसले हैं। एक दिन में चांदी (Silver Price) के दाम में 1500 से ज्यादा कि गिरावट दर्ज की गई है। यह पहली बार है जब सोने और चांदी के दाम में तेजी से गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ 59,301 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गयी। पिछले सत्र में इका बंद भाव 60,889 रुपये प्रति किग्रा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,830 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि ‘कोविड-19 के टीके के संदर्भ में उम्मीद बढ़ने और बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभाव संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।’
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।