Again lockdown?: पीएम मोदी कल करेंगे सभी राज्यों के CMs के साथ बैठक, क्या फिर लगेगा Lockdown
देश में Corona के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में Corona महामारी रोकने की आगे की रणनीति के साथ ही वैक्सीन आने की स्थिति में बनने वाली व्यवस्था पर मंथन होगा। यह खबर सामने आने के बाद अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं कि क्या देश में एक बार फिर lockdown या कर्प्यू लगने जा रहा है। बता दें, हाल के दिनों में Corona प्रभावित राज्यों, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नाइट कर्प्यू लगाया गया है।
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें
भारत में अभी कोरोना का सबसे ज्यादा कहर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। यहां रविवार को लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा। सरकार ने मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने को लेकर सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन जनता इनका पालन करती नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि प्रशासन ने दो बाजारों को बंद कर दिया है। वहीं देश में बीते चौबीस घंटों में करीब 45 हजार नए मामले आए सामने। इसके साथ ही महामारी को मात देने वालों का आंकड़ा 85.53 लाख पहुंच गया, लेकिन एक लाख 33 हजार से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। कुछ राज्यों को छोड़कर देश में Corona संक्रमण की रफ्तार थमी जरूर है लेकिन कुल संक्रमितों की संख्या 91 लाख को पार कर गई है।
राहुल ने Corona महामारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को Corona महामारी पर नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई बहुत ही लचर रही है, जिसके चलते लाखों लोग गरीबी के गर्त में चले गए हैं। साथ ही छात्रों का भविष्य भी खराब हो रहा है। उन्होंने tweet किया, "मोदी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन ने लाखों लोगों को गरीबी में धकेल दिया। नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया गया और छात्रों के भविष्य से समझौता किया गया।" एक दूसरे ट्वीट में उप्र सरकार को घेरते हुए कहा कि हाथरस का पीड़ित परिवार राज्य में सुरक्षित नहीं है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।