Facebook पर भूलकर भी ये चीजें न करें शेयर, नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
आज के समय में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook का इस्तेमाल करती है। आए दिन लोग इस प्लेटफॉर्म पर कुछ-न-कुछ शेयर करते हैं। लेकिन कई बार कुछ यूजर्स ऐसी चीजें शेयर कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें पछताना पड़ता है। तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप भूलकर भी फेसबुक पर शेयर न करें। आइए जानते हैं...
हिंसा फैलाने वाले पोस्ट
सोशल मीडिया कंपनी Facebook उन यूजर्स को तुरंत ब्लॉक करती है, जो किसी व्यक्ति, समूहों या स्थान के खिलाफ हिंसा कराने के मकसद से पोस्ट शेयर करते हैं। साथ ही फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की धमकी भी नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा पैसे मांगना या किसी खास हथियार का उल्लेख या चित्र या हथियार बेचने का ऑफर देना। ऐसे पोस्ट को हटाए जाने के साथ यूजर के अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है।
प्रतिबंधित सामान की खरीदारी
Facebook पर गैर-चिकित्सीय दवाओं से लेकर गांजे तक को खरीदने और बेचने पर बैन है। साथ ही गोला-बारूद, बंदूकों की खरीदारी और बिक्री प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर आप इन चीजों से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो आपका account तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा। साथ ही आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
आतंकवादी गतिवधियां
आतंकवादी गतिवधियों का काम संगठित होकर नफरत फैलाने के साथ -साथ सामूहिक या क्रमिक हत्याएं, मानव तस्करी, संगठित हिंसा या आपराधिक गतिविधि जैसे निंदनीय काम किए जाते हैं। Facebook नेताओं या लोगों के साथ सर्मथन दिखाने और उनका गुणगान करने वाली इन सभी चीजों को पूरी तरह से हटा देता है। इसके अलावा गैर-सरकारी संगठन, जो किसी राजनैतिक, धार्मिक या सैद्धांतिक लक्ष्य को प्राप्त करने या किसी भी सरकारी या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने या फिर हिंसक गतिविधियों में शामिल होने पर भी Facebook इन सभी चीजों को ब्लॉक कर देता है और पूरी तरह से इन्हें अपनी ऐप से हटा देता है।
जरूरत से ज्यादा यूजर को poke करना
यदि आप Facebook के अन्य यूजर्स को जरूरत से ज्यादा पोक करते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दीजिए। ऐसा करने से भी आपका Facebook account ब्लॉक किया जा सकता है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।