• Breaking News

    Amitabh Bachchan ने शाहरुख खान की फैन से इस अंदाज में मांगी माफी देखे

    कौन बनेगा करोड़पति 12 - मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शाहरुख खान की एक फैन कंटेस्टेंट के रूप में हॉट सीट पर पहुंचीं। दिल्ली की रेखा रानी ने अमिताभ बच्चन की इस वजह से क्लास लगाई क्योंकि उन्होंने दो फिल्मों में शाहरुख खान को डांट लगाई थी। इस कंटेस्टेंट के चुलबुलेपन से हैरान रह गए अमिताभ बच्चन ने भी मजाकिया अंदाज में माफी मांग ली।

    Amitabh Bachchan  ने शाहरुख खान की फैन से इस अंदाज में मांगी माफी देखे

    KBC की हॉट सीट पर पहुंची दिल्ली की 27 साल की रेखा रानी ने बताया कि उनका स्वभाव झांसी की रानी जैसा है, इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो तो उनसे डर रहे हैं। रेखा के पिता रिक्शा चालक हैं और उन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए दो डिग्रियां हासिल की हैं और अब आईएएस ऑफिसर बनने के लिए मेहनत कर रही हैं।

    जब शाहरुख खान से संबंधित एक सवाल पूछा गया तो रेखा रानी ने बताया कि वे SRK की बहुत बड़ी फैन हैं। रेखा रानी ने कहा, 'मुझे आप पर (अमिताभ बच्चन) पर गुस्सा आया था जब आपने मेरे पसंदीदा हीरो शाहरुख खान को फिल्म मोहब्बतें में डांटा था।' इस पर अमिताभ ने कहा कि उन्होंने नहीं, शाहरुख ने ही उन्हें डांट दिया था। रेखा रानी ने कहा कि आपने तो 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में शाहरुख को घर से निकाल दिया था, इस पर अमिताभ ने कहा- 'मैं आपसे माफी मांगता हूं और उनसे भी माफी मांग लूंगा।' अमिताभ के इस जवाब को सुनकर रेखा और वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

    इससे पहले मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत रोल ओवर कंटेस्टेंट अर्पणा व्यास के साथ हुई थी। मध्यप्रदेश की इस लेक्चरर ने 12.50 लाख रुपए जीतकर शो को Quite वे 25 लाख रुपए के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब नहीं जानती थी। 

    यह सवाल था

    इनमें से किस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने करियर की शुरुआत कम्प्यूटर इंजीनियर के रूप में की थी।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad